BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

श्रावणी मेले में एआई, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से लैस आईएमसीआर से हो रही मेला क्षेत्र की 24×7 निगरानी


रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 

देवघर : राजकीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान देश-विदेश से आए लाखों शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर जिला प्रशासन ने तकनीक और मानव बल दोनों की पूरी ताकत झोंक दी है। पूरे मेला क्षेत्र की चौबीसों घंटे निगरानी के लिए नेहरू पार्क स्थित एकीकृत मेला नियंत्रण कक्ष - आईएमसीआर को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है।

आईएमसीआर से पूरे मेला क्षेत्र की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके लिए आधुनिकतम तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है:

- AI कैमरे : भीड़ प्रबंधन और संदिग्ध गतिविधियों का स्वतः विश्लेषण. 
- फेस रिकॉग्निशन कैमरे : सुरक्षा पुख्ता करने और असामाजिक तत्वों की पहचान.
- CCTV कैमरे : मेला क्षेत्र के हर कोने पर पैनी नजर.
- ड्रोन कैमरे : अभेद्य सुरक्षा निगरानी के लिए हवाई निगरानी.

नियंत्रण कक्ष में बैठे अधिकारी डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से पल-पल की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। भीड़ का दबाव बढ़ने या किसी अप्रिय स्थिति की आशंका पर तुरंत निर्णय लेकर कार्रवाई की जा रही है।

श्रद्धालुओं को असुविधा न हो इसके लिए आईएमसीआर में दंडाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की तीन पालियों में तैनाती की गई है। यह 24×7 व्यवस्था किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करती है।

इस मुख्य कंट्रोल रूम की खासियत यह है कि यहाँ सिर्फ सुरक्षा बल ही नहीं, बल्कि मेले से जुड़े सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी एक साथ बैठे हैं। स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, सफाई, नागरिक उड्डयन आदि विभाग अपने-अपने कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

यदि मेला क्षेत्र के किसी भी हिस्से से श्रद्धालुओं की कोई समस्या या शिकायत आती है, तो संबंधित विभाग आपसी समन्वय से न्यूनतम समय में त्वरित रेस्पॉन्स दे रहे हैं।

जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि बाबा बैद्यनाथ के दरबार में आने वाले हर शिवभक्त की यात्रा सुखद और सुरक्षित हो।