रांची एक्सप्रेस संवाददाता देवघर : इनर व्हील क्लब की पूर्व अध्यक्ष अंजु बैंकर और डॉ. मंजू बैंकर के माता-पिता की पुण्यतिथि पर शनिवार, 22 अगस्त को सदर अस्पताल में भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान अस्पताल में इलाजरत मरीजों, उनके परिजनों और जरूरतमंदों के बीच पौष्टिक भोजन वितरित कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम में क्लब की वाइस प्रेसिडेंट कंचन मूर्ति और वरिष्ठ सदस्य निशा गुप्ता ने सक्रिय भागीदारी निभाई।क्लब सदस्यों ने कहा कि अपनों की स्मृति को सेवा के माध्यम से जीवंत रखना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। ऐसे कार्य जरूरतमंदों को सहारा देते हैं और समाज में करुणा की भावना मजबूत करते हैं। क्लब भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखेगा।







