संदीपनी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय इंटर हाउस क्विज, ज्ञान और जोश से गूंजा परिसर
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
देवघर : आगामी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दुःखी साह मेमोरियल संदीपनी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार व शनिवार को जूनियर एवं सीनियर विंग के लिए दो दिवसीय इंटर हाउस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विद्यालय परिसर ज्ञान, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना से गूंज उठा।
04 राउंड में हुई रोमांचक प्रतियोगिता
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, त्वरित निर्णय क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करना था। इसमें रेड हाउस - टीम बलराम, ग्रीन हाउस - टीम सुदामा और येलो हाउस - टीम कृष्णा के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
- 07 अगस्त, शुक्रवार : कक्षा 3 से 5 तक जूनियर विंग
- 08 अगस्त, शनिवार0: कक्षा 6 से 8 तक सीनियर विंग
क्विज को 04 राउंड में बांटा गया था:
प्रथम - डायरेक्ट राउंड, द्वितीय - पासिंग राउंड, तृतीय - बाउंसिंग राउंड, चतुर्थ - बजर राउंड
प्रत्येक राउंड के बाद जैकपॉट प्रश्न भी पूछे गए। सही उत्तर पर टीम को दोगुने अंक मिले, जिससे रोमांच दोगुना हो गया।
सीनियर छात्रों ने संभाली जूनियर क्विज की कमान
जूनियर विंग की प्रतियोगिता के प्रथम एवं द्वितीय राउंड का संचालन सीनियर विंग के विद्यार्थियों ने किया। इससे सीनियर में नेतृत्व क्षमता और जूनियर को सीखने का अवसर मिला।
परिणाम
जूनियर विंग:
- विजेता : येलो हाउस - टीम कृष्णा, मेंटर - सौरभ कुमार
- फर्स्ट रनर-अप : ग्रीन हाउस - टीम सुदामा, मेंटर - जया कुमारी
- सेकंड रनर-अप : रेड हाउस - टीम बलराम, मेंटर - कोमल
सीनियर विंग में भी विद्यार्थियों ने त्वरित सोच और सामान्य ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया। दोनों वर्गों की विजेता, फर्स्ट और सेकंड रनर-अप टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
परिणाम के बाद का दृश्य भावुक कर देने वाला था। विजेता की खुशी के साथ-साथ कुछ रनर-अप टीम के बच्चे अपनी भावनाएं रोक नहीं पाए।
प्राचार्या श्रीमती कंचन मूर्ति ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं। ये हाउस भावना, नेतृत्व, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को मजबूत करती हैं। हार-जीत दोनों से सीख मिलती है।
उन्होंने जूनियर विंग कोऑर्डिनेटर सुमन कुमार और सीनियर विंग को-ऑर्डिनेटर दीपक झा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का आभार जताया।






