BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रखंड के विद्यालयों में युद्धस्तर पर एसएमसी का गठन, राउतडीह और बोगायम बारा में नई समिति बनी


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

करौं : समग्र शिक्षा अभियान* के निर्देश के आलोक में प्रखंड के विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) गठन का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। प्रखंड के कुल 134 विद्यालयों में से दर्जनों विद्यालयों में समिति का गठन किया जा चुका है।

शनिवार को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय राउतडीह में सर्वसम्मति से एसएमसी का गठन किया गया। 

इसमें सोनू मारिया को अध्यक्ष और सुनीता देवी को उपाध्यक्ष चुना गया।

वहीं उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बोगायम बारा में लाल्टू कुमार यादव को अध्यक्ष और सोनी कुमारी को उपाध्यक्ष बनाया गया।

चुनाव प्रक्रिया के लिए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी द्वारा पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे।

पर्यवेक्षक दिलीप कुमार सिन्हा‌ और महबूब आलम ने बताया कि पहले एसएमसी का कार्यकाल 03 वर्ष का होता था, जिसे सरकार ने घटाकर अब 02 वर्ष कर दिया गया है।  

उन्होंने कहा कि नई समिति का बैंक में खाता खोला जाएगा और समिति को विद्यालय के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी है।

इस अवसर पर शुकर मुर्मू, विनय कुमार यादव, देव आनंद, शुक्ला देवी, प्रदीप विश्वकर्मा, जूली देवी‌‌ सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित थे।