धमनी पंचायत में महिला सभा आयोजित, महिलाओं की समस्याओं और विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
मधुपुर (देवघर) : प्रखंड के धमनी पंचायत सभागार में पंचायत की मुखिया मोजस्मा खातुन की अध्यक्षता में महिला सभा का आयोजन किया गया। सभा में पंचायत क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। बैठक में पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे। इस दौरान महिलाओं की समस्याओं, पंचायत में चल रही विकास योजनाओं तथा सरकारी योजनाओं के लाभ को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। महिलाओं को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभुकों को इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही पंचायत के विकास में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभाग तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। मुखिया मोजस्मा खातुन ने कहा कि महिला सभा महिलाओं की समस्याओं को सामने लाने और उनके समाधान का महत्वपूर्ण मंच है।




.jpeg)

