अमित कुमार,
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो
देवघर : देवघर एम्स के बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग द्वारा बुधवार, 15 जुलाई 2026 को "विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस" का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य प्लास्टिक सर्जरी के क्षेत्र में सीखने, सहयोग और उत्कृष्टता को बढ़ावा देना था।
विभाग द्वारा आयोजित इस शैक्षणिक कार्यक्रम में संकाय सदस्य, रेजिडेंट डॉक्टर और मेडिकल छात्र शामिल हुए। कार्यक्रम के तहत:-
- सीएमई सत्र का आयोजन किया गया
- अंडरग्रेजुएट छात्रों के लिए हैंड्स-ऑन वर्कशॉप कराई गई
- कार्यकारी निदेशक ने छात्रों को संबोधित कर आशीर्वाद दिया
- जूनियर रेजिडेंट प्रतियोगिता हुई, जिसमें युवा डॉक्टरों ने अपने ज्ञान और प्रस्तुति कौशल का प्रदर्शन किया
कार्यक्रम में पटना AIIMS, PMCH पटना और RIMS रांची के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ संकाय सदस्यों ने भाग लिया। उन्होंने अपने नैदानिक अनुभव साझा कर छात्रों को प्रेरित किया और अंतर-विषयक सहयोग को बढ़ावा दिया।
इस कार्यक्रम के समन्वयक अभिषेक कुमार राय ने बताया कि यह आयोजन देवघर AIIMS की चिकित्सा शिक्षा को आगे बढ़ाने, भविष्य के सर्जनों को तैयार करने और निरंतर सीखने व नवाचार के माध्यम से रोगी देखभाल में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
कार्यक्रम के लिए:-
#AIIMSDeoghar #WorldPlasticSurgeryDay #PlasticSurgery
जैसे हैशटैग का उपयोग किया गया।





