BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सरकारी शराब दुकान के पास अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा गया युवक


• 134 बोतल शराब बरामद.

रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

देवघर : अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने के लिए देवघर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार, 18 अगस्त को गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने बरमसिया स्थित सरकारी शराब दुकान के पास छापेमारी कर एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।

देवघर पुलिस अधीक्षक 'प्रवीण पुष्कर' को सूचना मिली थी कि बरमसिया में सरकारी दुकान से सटे एक व्यक्ति दुकान में घर से लाकर छुपा-छुपाकर अवैध देशी शराब बेच रहा है। 

सूचना मिलने पर पु.अ.नि. घनश्याम गंजू के नेतृत्व में सशस्त्र बल के साथ टीम बरमसिया पहुंची। सरकारी दुकान के पास रासन दुकान में पुलिस को देख एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। 

पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम नंदु महथा, उम्र 43 वर्ष, पिता स्व. अविनाश महथा, साकिन बरमसिया, थाना नगर बताया। उसने स्वीकार किया कि वह शराब दुकान से अवैध तरीके से शराब लाकर अपनी दुकान में बेचता है।

आरोपी के घर और दुकान से तलाशी के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। कुल 08 ब्रांड की 134 बोतलें जब्त की गईं।

बरामद शराब की सूची:
1. Sterling Reserve B7 180ml - 10 पीस
2. Sterling Reserve B7 375ml - 11 पीस  
3. Royal Challenge 375ml - 15 पीस
4. Royal Challenge 180ml - 17 पीस
5. Royal Stage 375ml - 12 पीस
6. Royal Stage 180ml - 10 पीस
7. Iconiq White 180ml - 44 पीस
8. Godfather Beer 500ml - 15 पीस.

इस संबंध में देवघर नगर थाना कांड संख्या-320/26, दिनांक 18.08.2026 धारा-274/275 BNS एवं 47(a) झारखण्ड उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

छापामारी दल में पु.अ.नि. रवि ठाकुर, पु.अ.नि. सुमंत प्रसाद, पु.अ.नि. शंकर कुमार रजक एवं नगर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

पुलिस का कहना है कि अवैध शराब बिक्री पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।