BREAKING NEWS

logo

10 माह के मासूम को मिला नया जीवन, समाजसेवी उज्ज्वल कुमार ने किया रक्तदान


रांची एक्सप्रेस संवाददाता

गिरिडीह: मानवता की मिसाल पेश करते हुए समाजसेवी उज्ज्वल कुमार ने 10 माह के एक मासूम बच्चे की जान बचाने के लिए रक्तदान किया। समय पर रक्त उपलब्ध होने से बच्चे का इलाज संभव हो सका और परिजनों ने राहत की सांस ली रक्तदान के बाद उज्ज्वल कुमार ने कहा कि "रक्तदान महादान है। आपके द्वारा दिया गया एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है।" उन्होंने सभी स्वस्थ युवाओं और नागरिकों से नियमित रूप से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की उन्होंने कहा कि रक्तदान से न केवल मरीजों को नया जीवन मिलता है, बल्कि रक्तदाता को भी कई स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं। नियमित रक्तदान से शरीर में नए रक्त का निर्माण तेजी से होता है, आयरन का संतुलन बना रहता है और स्वास्थ्य की नियमित जांच का अवसर भी मिलता है।उज्ज्वल कुमार ने कहा कि समाज में रक्त की कमी के कारण किसी भी मरीज की जान नहीं जानी चाहिए। यदि हर सक्षम व्यक्ति समय-समय पर रक्तदान करे तो कई परिवारों की खुशियां बचाई जा सकती हैं उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि, "आइए, रक्तदान करें और किसी जरूरतमंद को नई जिंदगी देने का माध्यम बनें।"