BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

108 एम्बुलेंस सेवा बदहाल अधिकांश वाहन खराब चालकों को महीनों से नहीं मिला मानदेय राजेश यादव


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह: गिरिडीह जिले में 108 एम्बुलेंस सेवा की बदहाल स्थिति को लेकर पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव ने सरकार पर सवाल उठाए हैं उन्होंने कहा कि जिले में संचालित अधिकांश 108 एम्बुलेंस खराब अवस्था में हैं जबकि चालकों को भी कई महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है इससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है राजेश यादव ने बताया कि लोगों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उन्होंने मामले की जानकारी ली उनके अनुसार जिले में पहले 35 से अधिक 108 एम्बुलेंस संचालित थीं लेकिन रखरखाव के अभाव में अधिकांश वाहन खराब हो गए हैं वर्तमान में केवल 10 से 12 एम्बुलेंस ही किसी तरह सेवा दे रही हैं उन्होंने आरोप लगाया कि एम्बुलेंस चालकों को नियुक्त करने वाली आउटसोर्सिंग कंपनी ने भी कई महीनों से उनका मानदेय नहीं दिया है जिससे चालक आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं राजेश यादव ने कहा कि यह स्थिति बेहद चिंताजनक है और इसका सीधा असर गरीब मरीजों पर पड़ रहा है जो निजी एम्बुलेंस का खर्च उठाने में सक्षम नहीं हैं उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि सभी खराब एम्बुलेंसों की जल्द मरम्मत कर उन्हें पुन सेवा में लगाया जाए तथा चालकों का बकाया मानदेय तत्काल भुगतान कर नियमित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए