BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

विश्व स्तनपान जागरूकता सप्ताह गिरिडीह में 73 गर्भवती महिलाओं को किया गया जागरूक


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह :विश्व स्तनपान जागरूकता सप्ताह के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह ने डॉ. शीला वर्मा के क्लिनिक सहयोग हॉस्पिटल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को स्तनपान के महत्व और महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई मुख्य वक्ता डॉ. शीला वर्मा ने कहा कि जन्म के बाद शिशु के लिए मां का दूध सर्वोत्तम आहार है इससे शिशु का शारीरिक एवं मानसिक विकास बेहतर होता है वहीं मां के स्वास्थ्य को भी अनेक लाभ मिलते हैं। उन्होंने महिलाओं को स्तन कैंसर एवं गर्भाशय ग्रीवा सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक रहने समय समय पर जांच कराने और शुरुआती अवस्था में उपचार कराने की सलाह दी कार्यक्रम के दौरान जागरूकता पोस्टरों के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं इस अवसर पर लगभग 73 गर्भवती महिलाओं के बीच हॉर्लिक्स के चार 9चार पाउच भी वितरित किए गए कार्यक्रम के अंत में इनर व्हील क्लब की ओर से डॉ. शीला वर्मा को स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दुपट्टा ओढ़ाकर एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया