BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सदर अस्पताल पहुंचे बाबूलाल मरांडी, घायल एबीवीपी कार्यकर्ता मंटू मुर्मू से की मुलाकात


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

गिरिडीह: छात्रों और झामुमो कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच आज विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सदर अस्पताल पहुंचे और घायल एबीवीपी कार्यकर्ता मंटू मुर्मू से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। बाबूलाल मरांडी ने मंटू मुर्मू से घटना की जानकारी ली और उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में चिकित्सकों से भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। घटना के बाद भाजपा लगातार सरकार पर हमलावर है और छात्रों के साथ हुई मारपीट को लेकर कार्रवाई की मांग कर रही है। वहीं, पुलिस द्वारा मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी किए जाने की भी जानकारी सामने आई है