रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह: बरनवाल महिला समिति, गिरिडीह की ओर से शनिवार को बरनवाल सेवा सदन में सावन महोत्सव पारंपरिक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति की अध्यक्षा ललिता बरनवाल, डॉ. वैशाली भारती एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने अहिरन जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत अनु भूतक द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति से हुई। इसके बाद समाज की महिलाओं ने आकर्षक नृत्य और गीत प्रस्तुत कर समारोह में रंग भर दिया। राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित महिलाओं का विशेष रूप से ध्यान आकर्षित किया। सावन महोत्सव को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं दीं। समिति की अध्यक्षा ललिता बरनवाल ने कहा कि सावन महोत्सव का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि महिलाओं के बीच आपसी जुड़ाव बढ़ाने और अपनी संस्कृति एवं विरासत को मजबूत करना भी है। उन्होंने कहा कि सावन को केवल झूले और गीतों तक सीमित न रखते हुए इसे नारी शक्ति के उत्सव के रूप में मनाना चाहिए।महोत्सव को सफल बनाने में संरक्षक सरिता बरनवाल, सचिव सीमा बरनवाल, ज्योति बरनवाल, रेणु बरनवाल, रितु बरनवाल सहित समिति की अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया







