BREAKING NEWS

logo

गिरिडीह में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों पर चलने का आह्वान किया


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय हरिचक में रविवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पक्ष के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा उपस्थित रहे। संचालन पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्याम प्रसाद तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री सुरेश मंडल ने किया।जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सभी बूथों पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करें। उन्होंने पार्टी के 'सरल ऐप' के डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा संगठन द्वारा निर्धारित लक्ष्य पूरा करने का आह्वान किया मुख्य अतिथि गणेश मिश्रा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन एवं राष्ट्रसेवा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि "राष्ट्र प्रथम" उनका मूल मंत्र था, जिसे प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने कश्मीर में 'एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान' का विरोध करते हुए अपना बलिदान दिया। उन्होंने 1951 में जनसंघ की स्थापना, नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा, नेहरू-लियाकत समझौता तथा जनसंघ से भाजपा तक की संगठनात्मक यात्रा पर भी विस्तार से चर्चा की।कार्यक्रम में पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, पूर्व डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक, बार एसोसिएशन के महासचिव चुन्नूकांत, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विनिता कुमारी, जिला महामंत्री संदीप डगेच सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे