भाजपा नगर मंडल की बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन, SIR और बूथ सशक्तिकरण पर बनी रणनीति
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह: भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह नगर कमेटी की मासिक संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को बस स्टैंड रोड स्थित मां काली होटल में नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा सिंकु की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर बूथ समिति एवं शक्ति केंद्रों के गठन और आगामी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय सिंह ने कहा कि एसआईआर अभियान में पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है उन्होंने कहा कि फॉर्म-6 के माध्यम से 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा वहीं फॉर्म-7 के जरिए अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने तथा फॉर्म-8 के माध्यम से नाम पता समेत अन्य विवरणों में संशोधन अथवा स्थानांतरण का कार्य किया जाएगा नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा सिंकु ने कहा कि नगर मंडल की सभी बूथ समितियों के गठन का प्रारूप तैयार कर लिया गया है जल्द ही सभी बूथों पर समितियों का गठन पूरा कर लिया जाएगा उन्होंने कहा कि बूथ संगठन की सबसे मजबूत इकाई है और प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाना पार्टी की प्राथमिकता है जिला मीडिया सह प्रभारी राजेश जायसवाल ने कहा कि नगर मंडल के सभी वार्डों में शक्ति केंद्र संयोजक एवं सह संयोजकों का गठन जल्द पूरा किया जाएगा उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए पूरी तत्परता से जुटने का आह्वान किया बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया बैठक में प्रभारी संजीव कुमार महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विनीता कुमारी संजू देवी संजीत सिंह पप्पू सुमन सिन्हा समरदीप लक्ष्मी गुप्ता अंजय कुमार शर्मा पवन शर्मा नीलू सिन्हा तुतुल दा अमर शर्मा टिंकू सिन्हा दीपक कुमार उजाला अमरदीप शर्मा मक्खन चंद्रवंशी गुड़िया देवी राकेश आर्या रवि सागर संदीप गुप्ता पवन साव बृजेश पांडेय कार्तिक डंगेच सुरेश गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे




.jpeg)

