गिरिडीह में नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान के तहत जिलास्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत (माय भारत) गिरिडीह द्वारा गुरुवार को सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय में नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान के अंतर्गत जिलास्तरीय सांस्कृतिक एवं नवाचार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशा एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना समाज में नशा मुक्ति के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करना तथा विकसित भारत–2047 के लक्ष्य को साकार करने में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था प्रतियोगिता में फोक सॉन्ग फोक डांस नुक्कड़ नाटक भाषण डिक्लेमेशन स्लैम पोएट्री स्लोगन लेखन शॉर्ट फिल्म रील निर्माण और पेंटिंग जैसी विभिन्न विधाओं का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया कार्यक्रम का उद्घाटन डीईओ विनोद कुमार, माय भारत के उपनिदेशक सूर्यकांत कुमार, पूर्व उपनिदेशक जी.सी. ओझा, अरुण शर्मा एवं गौतम राणा ने संयुक्त रूप से किया अतिथियों ने युवाओं से नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए व्यापक जन-जागरूकता फैलाने और विकसित भारत–2047 के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे फोक डांस समूह निसा कुमारी की टीम प्रथम स्थान नुक्कड़ नाटक समूह अनुराग सागर की टीम प्रथम स्थान भाषण डिक्लेमेशन श्वेता कुमारी प्रथम स्थान स्लैम पोएट्री शुभम कुमार मिश्रा प्रथम स्थान पेंटिंग धीरज कुमार प्रथम स्थान स्लोगन लेखन तम्मना कुमारी प्रथम स्थान शॉर्ट फिल्म रील निर्माण रोनक सिंह प्रथम स्थान समापन समारोह में जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बरला ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया कार्यक्रम की सफलता में सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय के शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही कार्यक्रम का संचालन खुर्शीद अनवर ने किया इस अवसर पर लेखापाल नैयर परवेज शुशांत कुमार दीपा कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे




.jpeg)

