BREAKING NEWS

logo

सर्राफा संघ गिरिडीह का वार्षिक सम्मेलन संपन्न, 23 अप्रैल से हर गुरुवार बंद रहेंगे सर्राफा प्रतिष्ठान


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह: सर्राफा संघ गिरिडीह का वार्षिक सम्मेलन रविवार को रेडक्रॉस भवन में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राहुल बर्मन ने की। इस अवसर पर संघ के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूरे होने पर अध्यक्ष राहुल बर्मन का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया सम्मेलन के दौरान संघ के सचिव राजन बर्णवाल ने बीते एक वर्ष में संगठन द्वारा किए गए सामाजिक, संगठनात्मक एवं सुरक्षा संबंधी कार्यों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बैठक में सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और सर्वसम्मति से एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 23 अप्रैल से प्रत्येक गुरुवार को गिरिडीह के सभी सर्राफा प्रतिष्ठान एवं कारोबार बंद रखने का फैसला लिया इससे पहले संघ के स्थापना वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सदस्यों ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के बीच फल एवं पौष्टिक आहार का वितरण किया और सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक बिपिन स्वर्णकार, गोपाल स्वर्णकार, राजकुमार बर्णवाल, उपाध्यक्ष मो. आसिफ, उपसचिव राजीव तरवे, कोषाध्यक्ष सचिन बर्मन, संगठन महामंत्री सुबोध बर्मन, कार्यकारिणी सदस्य जीतू बर्मन, चंदन गुप्ता, रंजीत स्वर्णकार सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। अंत में राजकुमार बर्णवाल ने सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।