कोलकाता में कराटे का परचम लहराने वाले खिलाड़ियों का गिरिडीह में भव्य स्वागत
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह: दसवीं इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप चैलेंजर कप-2026 में शानदार प्रदर्शन कर विजेता बने गिरिडीह के तीन खिलाड़ियों का जिले लौटने पर इसरी स्थित सोनू वॉरियर मार्शल आर्ट अकादमी में भव्य स्वागत किया गया खिलाड़ियों के सम्मान में ढोल नगाड़ों के साथ रोड शो निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर उनका उत्साहवर्धन किया स्वागत समारोह का नेतृत्व शोतोकान कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया गिरिडीह के सचिव सोनू कुमार सोनू वॉरियर मार्शल आर्ट अकादमी की अध्यक्ष संगीता बनवाल तथा उपाध्यक्ष डॉ. लखी गुप्ता ने किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी एवं भाजपा नेता सुंदर साव उपस्थित रहे वहीं बरनवाल महिला समिति की सदस्याओं के साथ प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण कुमार सचिव शशिकांत बरनवाल संघ के अध्यक्ष विवेक कुमार, सह कोषाध्यक्ष शुभम कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे अतिथियों ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धि को गिरिडीह के लिए गौरव का विषय बताया उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में ऐसी सफलताएं जिले के अन्य बच्चों और युवाओं को भी आगे बढ़ने और देश का नाम रोशन करने की प्रेरणा देती हैं पूरे कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों प्रशिक्षकों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला ढोल नगाड़ों जयकारों और सम्मान समारोह ने आयोजन को यादगार बना दिया




.jpeg)

