गिरिडीह में जेपीएससी ज़एसएससी परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में युवा आजसू और आजसू छात्र संघ ने फूंका राज्य सरकार का पुतला
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह: जेपीएससी एवं ज़एसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली अनियमितताओं और अभ्यर्थियों के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में गुरुवार को युवा आजसू एवं अखिल झारखंड छात्र संघ आजसू छात्र संघ ने गिरिडीह में जोरदार प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार का पुतला दहन किया कार्यक्रम का नेतृत्व आजसू छात्र संघ के जिला अध्यक्ष अक्षय यादव ने किया प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र युवा और संगठन के कार्यकर्ता शामिल हुए प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कराने तथा कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रियंका शर्मा ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही कथित अनियमितताओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने और योग्य अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग की वहीं युवा आजसू के जिला प्रभारी उत्कर्ष महतो ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के भविष्य की अनदेखी कर रही है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के साथ-साथ उसरी नदी से जुड़े मुद्दे को भी उठाते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए आजसू छात्र संघ ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की मांगों की अनदेखी की गई तो संगठन चरणबद्ध तरीके से राज्यव्यापी आंदोलन को और तेज करेगा इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सतीश यादव प्रिंस चौरसिया चंदन मंडल संजीत यादव जिला सचिव कुंदन चंद्रवंशी करण यादव सह सचिव सागर तिवारी दिलीप मंडल जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिवाकर चंद्रवंशी संदीप दास सुभाष दास रोहित रजक सोनू यादव प्रिंशु गुप्ता रिशु कुमार आशीष सिंह कृष्ण सिंह छोटू यादव सुजीत कुमार मोमद अज़ीम अंसारी विष्णु देव आकाश राहुल विवेक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे




.jpeg)

