कृष्ण मुरारी शर्मा बने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधायक प्रतिनिधि
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह: झारखंड सरकार के मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने झामुमो के जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
नियुक्ति के बाद कृष्ण मुरारी शर्मा ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर जताए गए विश्वास और भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करेंगे।उन्होंने बताया कि नियुक्ति संबंधी पत्र उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त, गिरिडीह को भी प्रेषित कर दिया गया है।कृष्ण मुरारी शर्मा ने इस नियुक्ति के लिए झामुमो के जिला अध्यक्ष संजय सिंह का भी धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।


.jpg)


