डीएवी सीसीएल गिरिडीह में नशामुक्ति को लेकर सामूहिक शपथ, विद्यार्थियों ने लिया जागरूकता का संकल्प
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह: डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह में शनिवार को प्रात कालीन सभा के दौरान हवन के बाद नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभियान के तहत सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मेडिकल विंग द्वारा संचालित अभियान के अंतर्गत किया गया विद्यालय के प्राचार्य ओमप्रकाश गोयल के नेतृत्व में शिक्षक शिक्षिकाओं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ ली प्राचार्य ओमप्रकाश गोयल ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है युवाओं और विद्यार्थियों को नशे से दूर रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है उन्होंने विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और दूसरों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता आत्मसंयम और स्वस्थ जीवन के प्रति प्रतिबद्धता विकसित करना था विद्यालय परिवार ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया






