रांची एक्सप्रेस संवाददाता जमुआ
जमुआ (गिरिडीह)22 अगस्त
जमुआ प्रखंड के धर्मपुर पहाड़ी पर डिग्री कॉलेज बनाने को लेकर शनिवार को कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति की बैठक आयोजित की गयी.
जमुआ प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत धर्मपुर के चितरडीह पहाड़ी पर गिरिडीह पचंबा मुख्य मार्ग में डिग्री कॉलेज बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक हुई.जिसमें काफी संख्या में ग्रामीणों शामिल हुए.जिसमें सभी लोगों ने कहा कि डिग्री कॉलेज धरमपुर चितरडीह पहाड़ी पर ही बनना चाहिए .यहां पर कॉलेज का निर्माण होने से छात्र-छात्राओं को आने जाने में सुविधा होगी.और सुरक्षा की दृष्टिकोण से यह स्थान बहुत अनुकूल है.धर्मपुर डिग्री कॉलेज संघर्ष समिति की बैठक में सभी संगठन के साथियों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि कॉलेज इसी स्थान पर बनना चाहिए.मौके पर मुखिया लोकनाथ हजरा मनोज हजरा, दशरथ दास, रघुनाथ महतो, प्रो प्रमोद कुमार सिन्हा, अशोक कु सिंह मो आलम अंसारी ,पंसस महेंद्र तुरी, मो सरताज परवेज, जुमदली मियां, भरतनायण सिंह, रंजीत कु वर्मा ,पप्पू वर्मा, हमीद अंसारी, दुलाल वर्मा, सहित कई लोग मौजूद थे.







