मर्सी हॉस्पिटल गिरिडीह का रॉयल सुंदरम के साथ हुआ एम्पैनलमेंट, मरीजों को मिलेगा कैशलेस इलाज
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह: मर्सी हॉस्पिटल गिरिडीह को रॉयल सुंदरम जनरल इंश्योरेंस के साथ एम्पैनल किया गया है। इस एम्पैनलमेंट के बाद रॉयल सुंदरम से जुड़े बीमित मरीजों को मर्सी हॉस्पिटल में कैशलेस उपचार की सुविधा मिल सकेगी।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, अब रॉयल सुंदरम के पात्र मरीजों को इलाज के दौरान तत्काल भुगतान की परेशानी से राहत मिलेगी। मरीजों को बीमा पॉलिसी के निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया के तहत कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। मर्सी हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. परम हंस मिश्रा ने इस सुविधा की जानकारी साझा करते हुए कहा कि अस्पताल मरीजों को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। रॉयल सुंदरम के साथ यह एम्पैनलमेंट गिरिडीह और आसपास के मरीजों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगा






