BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

मिथिलेश यादव हत्याकांड: मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बगोदर में प्रतिवाद मार्च


रांची एक्सप्रेस संवाददाता

बगोदर/, गिरिडीह:बगोदर के हेसला चर्चित मिथिलेश यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को बगोदर में प्रतिवाद मार्च निकाला गया। मार्च में शामिल लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
प्रतिवाद मार्च निचे बाजार पेठिया टांड से सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष शामिल थे । लोगों ने 72 घंटे के अंदर सीआईडी जांच की मांग की है साथी मुख्य आरोपी रिंकू रजक को गिरफ्तार करने की मांग तथा रिंकू रजक के होटल में संचालित कथित अवैध कारोबार को तत्काल बंद कराने की मांग की प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस द्वारा हत्याकांड के उद्भेदन के बावजूद मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में असंतोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर बगोदर प्रमुख आशा राज सांसद प्रतिनिधि महेश मिश्रा विधायक प्रतिनिधि राजू सिंह जिला परिषद सदस्य रीता प्रसाद माथुर दुर्गेश कुमार साहू सामाजिक कार्यकर्ता रवि महतो  मुखिया रामचंद्र यादव हेसला पंचायत समिति प्रतिनिधि अमजद खान जेएलकेएम दिनेश साहू उमेश महतो ललिता कुमारी प्रेमचंद साहू मुकेश महतो छेदी यादव दुर्गा प्रसाद मेहता अनीता यादव सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष