जमुआ में महीनों से खराब ट्रांसफार्मरों पर विधायक मंजू कुमारी ने सरकार से मांगा जवाब
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह :झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था और खराब ट्रांसफार्मरों को लेकर सरकार से कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे। उन्होंने जानना चाहा कि झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रावधान के अनुसार खराब ट्रांसफार्मर शहरी क्षेत्र में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में 48 घंटे के भीतर बदले जाते हैं या नहीं विधायक ने सवाल उठाया कि निर्धारित समय के भीतर खराब ट्रांसफार्मर ठीक नहीं होने पर क्या उपभोक्ताओं को 25 रुपये प्रतिदिन हर्जाना देने का प्रावधान है उन्होंने यह भी सरकार से पूछा कि गिरिडीह जिले के जमुआ विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद ग्रामीण महीनों तक अंधेरे में रहने को मजबूर हैं लेकिन उन्हें हर्जाना भी नहीं मिलता है मंजू कुमारी ने सरकार से स्पष्ट जवाब मांगते हुए पूछा कि यदि इन प्रावधानों के बावजूद ग्रामीणों को समय पर ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं हो रहा है और उन्हें हर्जाना भी नहीं मिल रहा तो सरकार समय पर ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने और उपभोक्ताओं को हर्जाना राशि दिलाने की व्यवस्था कब तक सुनिश्चित करेगी विधायक के इन सवालों से जमुआ क्षेत्र की बिजली समस्या और खराब ट्रांसफार्मरों को लेकर सरकारी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैंl




.jpeg)

