BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

बरसात का मौसम: फास्ट फूड से दूरी और साफ-सफाई ही बीमारियों से बचाव की चाबी


रांची एक्सप्रेस संवाददाता जमुआ 

बरसात के मौसम में बीमारियों से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जमुआ अजीमा क्लीनिक के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एस अंसारी का कहना है कि इस मौसम में जलजनित और मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में थोड़ी सी भी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। डॉक्टरों ने आम जनता से अपील की है कि वे इस मौसम में पानी हमेशा उबालकर ही पिएं। अशुद्ध पानी पीने से डायरिया, पीलिया और टाइफाइड जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है।चिकित्सकों ने घर और आसपास की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है। जमा पानी में डेंगू और मलेरिया के मच्छर पनपते हैं, इसलिए कहीं भी जलजमाव न होने दें। खान-पान को लेकर सचेत करते हुए डॉक्टरों ने कहा कि इस मौसम में फास्ट फूड और बाहर के खुले हुए भोजन से पूरी तरह परहेज करें। केवल हाइजीनिक और ताजा बने पौष्टिक पदार्थों का ही सेवन करें।सबसे महत्वपूर्ण चेतावनी देते हुए डॉक्टर ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में मरीज खुद डॉक्टर बनने का प्रयास न करें। तबीयत बिगड़ने पर खुद से दवाइयां (सेल्फ-मेडिकेशन) लेना जानलेवा हो सकता है। कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत अपने नजदीकी पंजीकृत चिकित्सक से संपर्क करें और उचित इलाज कराएं। सतर्कता ही इस मौसम में बीमारियों से बचने का एकमात्र उपाय है।