BREAKING NEWS

logo

नीट 2026: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्रा आराध्या सिंह ने 564 अंक हासिल कर बढ़ाया गिरिडीह का मान


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह :सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा की छात्रा आराध्या सिंह ने नीट -2026 में 720 में 564 अंक प्राप्त कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय में आयोजित वंदना सभा के दौरान उन्हें सम्मानित किया गया विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद कमल ने आराध्या को सम्मानित करते हुए कहा कि यह सफलता पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों से आराध्या की लगन, अनुशासन और मेहनत से प्रेरणा लेने की अपील की आचार्य अजित मिश्र ने इसे गिरिडीह के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि आराध्या की सफलता विद्यालय के शिक्षकों के समर्पण और मार्गदर्शन का भी सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि आराध्या भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर जिले और देश का नाम रोशन करेंगी आराध्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, प्रधानाचार्य, सभी आचार्य-दीदी तथा विद्यालय के मार्गदर्शन को दिया। उल्लेखनीय है कि उन्होंने वर्ष 2022 की दसवीं बोर्ड परीक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।विद्यालय परिवार ने आराध्या सिंह के उज्ज्वल भविष्य और एक सफल चिकित्सक बनने की शुभकामनाएं दीं।