BREAKING NEWS

logo

चंदौरी रोड-कालीबाड़ी मोड़ के खुले नाले से बढ़ी परेशानी, चैंबर ने नगर आयुक्त व महापौर से की त्वरित कार्रवाई की मांग


रांची एक्सप्रेस संवाददाता

गिरिडीह। कोयलांचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, गिरिडीह ने शहर के चंदौरी रोड से कालीबाड़ी तक मिलने वाले सड़क मोड़ पर खुले नाले के कारण उत्पन्न गंभीर यातायात समस्या, दुर्घटना की आशंका और दैनिक जाम को लेकर नगर आयुक्त एवं महापौर को पत्र सौंपकर अविलंब समाधान की मांग की है चैंबर के अध्यक्ष राहुल कुमार वर्मन द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि उक्त मोड़ पर स्थित खुला नाला स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। नाले के खुले रहने और किनारों के क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहन सड़क के बीच से गुजरने को मजबूर हैं, जिससे सुबह और शाम के समय अक्सर आधे से एक घंटे तक लंबा जाम लग जाता है। इस दौरान एंबुलेंस, स्कूली बसें और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि अंधेरा होने या जलजमाव की स्थिति में खुला नाला दिखाई नहीं देता, जिससे सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं नाले से उठने वाली दुर्गंध और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से आसपास के लोग भी परेशान हैं चैंबर ने नगर निगम से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए खुले नाले को आरसीसी स्लैब से तत्काल ढंकने, नाले के आसपास के अस्थायी अतिक्रमण को हटाने तथा सड़क को चौड़ा कर यातायात को सुगम बनाया जाए चैंबर ने उम्मीद जताई है कि नगर निगम इस गंभीर समस्या पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेते हुए आम जनता को राहत प्रदान करेगा।