नशा मुक्त विकसित भारत अभियान की प्रतियोगिताओं में आरके महिला महाविद्यालय की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत माइ भारत गिरिडीह द्वारा "नशा मुक्त युवा विकसित भारत" अभियान के तहत गुरुवार को सर जे.सी. बोस बालिका उच्च विद्यालय में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया प्रतियोगिता में आरके महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार अपने नाम किए भाषण पोस्टर निर्माण चित्रकला स्लोगन लेखन स्वरचित कविता पाठ एवं समूह नृत्य जैसी प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया प्रतियोगिता में समूह नृत्य में आकृति निशा मुनकी सीमा एवं सुशांति की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं स्वरचित कविता पाठ में कशिश ने द्वितीय स्थान और भाषण प्रतियोगिता में रूपा कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के.एन. शर्मा ने सभी विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ साथ सामाजिक जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं छात्राओं की इस सफलता में महाविद्यालय के शिक्षकों डॉ. अनुज कुमार, प्रो. लक्ष्मण राम डॉ. संजीव कुमार सिन्हा डॉ. मनीषा रतन होरो प्रो. रेणुका साहू डॉ. पूनम प्रभा मुंडू डॉ. दीपिका कुमारी एवं प्रो. नम्रता तिर्की का उल्लेखनीय योगदान रहा सभी शिक्षकों ने छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया




.jpeg)

