BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

ईद-ए-मिलाद-उन्नबी को लेकर नगर थाना में शांति समिति की बैठक


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

गिरिडीह: ईद ए मिलाद उन्नबी त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर थाना प्रभारी रतन सिंह ने की। बैठक में त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस के रूट, यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। थाना प्रभारी रतन सिंह ने समिति के सदस्यों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि या भ्रामक सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। बैठक में मौजूद लोगों ने शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार संपन्न कराने में प्रशासन को सहयोग देने का भरोसा दिलाया