अवतार पैलेस में धूमधाम से मना सावन उत्सव, शिव आराधना और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह: न्यू बरगंडा स्थित अवतार पैलेस में शनिवार की शाम सावन उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। देर रात तक चले कार्यक्रम की शुरुआत परिसर के प्रवेश द्वार पर स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसमें अवतार पैलेस सोसाइटी के सचिव डॉ. अशोक कुमार, अध्यक्ष रणवीर सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. अनुज कुमार समेत फ्लैट के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सावन की भक्ति और उल्लास से सराबोर कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां हुईं। डॉ. सर्जना ने शिव आराधना पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं डॉ. अनुज कुमार ने भजन प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। फ्लैट के बच्चों ने शिव-पार्वती की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। आकांक्षा, उषा तुलस्यान, सरस्वती मैम और कंचन मैम सहित अन्य प्रतिभागियों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं। भजन मंडली ने देर रात तक भक्तिमय माहौल बनाए रखाआई कार्यक्रम का समापन भगवान शिव की सामूहिक आरती के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया और सामूहिक भोज का आयोजन हुआ। पूरे कार्यक्रम में अवतार पैलेस के लोगों में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला






