BREAKING NEWS

logo

सोनम वांगचुक के समर्थन में सेक्युलर फ्रंट का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह: सेक्युलर फ्रंट के नेतृत्व में गुरुवार को प्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में विरोध मार्च निकाला गया। यह मार्च जेपी चौक से शुरू होकर अंबेडकर चौक तक पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने "धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो" तथा "लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमले बंद करो" जैसे नारे लगाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया अंबेडकर चौक पर आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए शंकर पांडेय ने कहा कि नीट पेपर लीक समेत विभिन्न शैक्षणिक मुद्दों को लेकर सोनम वांगचुक पिछले 19 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं, लेकिन सरकार इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं से जुड़े सवालों पर सरकार की चुप्पी चिंताजनक है सतीश कुंदन ने कहा कि सीबीएसई परीक्षा मूल्यांकन में कथित गड़बड़ियों तथा छात्रों की मांगों पर भी सरकार मौन है, जिससे छात्रों और अभिभावकों में निराशा का माहौल है रामदेव विश्वबंधु ने छात्रों से इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए युवाओं को आगे आना होगा वहीं धरणीधर ने कहा कि आज देश को सोनम वांगचुक जैसे लोगों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की आवाज सुननी चाहिए और लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करना चाहिए प्रदर्शन में कामेश्वर यादव, देव शंकर मिश्रा, बद्री दास, मनोज कुमार, मुन्ना, रविश आनंद, शुभम कुमार, राजेश सिन्हा, प्रदीप पासवान, मो. इकराम अंसारी, राजकुमार राय, मनोहर ठाकुर, प्रदीप गुप्ता सहित कई लोग शामिल थे।