BREAKING NEWS

logo

एसआईआर 2026: उपायुक्त ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, 29 जुलाई तक गणना प्रपत्र जमा करने की अपील


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामनिवास यादव ने बुधवार को विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर-2026 अभियान के तहत विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर बीएलओ- बीएलए 2 की तृतीय बैठक एवं चुनाव पाठशाला का जायजा लिया। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य, प्रारूप मतदाता सूची तथा एएसडीडीएफ सूची के सत्यापन की समीक्षा करते हुए सभी प्रविष्टियों का सूक्ष्म एवं त्रुटिरहित सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो तथा अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाए जाएं। उन्होंने 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र युवाओं का नाम प्राथमिकता के आधार पर जोड़ने और एक ही परिवार के पात्र मतदाताओं को यथासंभव एक ही मतदान केंद्र से जोड़ने के निर्देश दिए उन्होंने बीएलओ और बीएलए 2 को घर-घर संपर्क अभियान तेज कर शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र प्राप्त करने तथा मतदाता जागरूकता बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही आम नागरिकों से 29 जुलाई तक अपना गणना प्रपत्र जमा कर SIR-2026 अभियान में भागीदारी निभाने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि शुद्ध, पारदर्शी और विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार करना निर्वाचन आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।