BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

जरूरतमंद 19 विद्यार्थियों को सूर्य उदय चैरिटेबल ट्रस्ट ने दी ₹21 हजार की छात्रवृत्ति


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह:शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सूर्य उदय चैरिटेबल ट्रस्ट ने "प्रोजेक्ट भाग्य उदय" के तहत ऑनलाइन छात्रवृत्ति शिविर आयोजित किया शिविर में ई-लॉटरी के माध्यम से ट्रस्ट के कार्डधारक सदस्यों में से 19 विद्यार्थियों का चयन किया गया और उन्हें कुल ₹21,000 की छात्रवृत्ति प्रदान की गई ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रद्युमन प्रद्योत ने कहा कि शिक्षा समाज में सकारात्मक बदलाव का सबसे प्रभावी माध्यम है उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति की यह राशि भले ही छोटी हो लेकिन इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित करना है उन्होंने कहा कि कई प्रतिभाशाली विद्यार्थी आर्थिक कठिनाइयों के कारण अपनी शिक्षा बीच में छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं ऐसे विद्यार्थियों को सहयोग देकर आगे बढ़ाना ही ट्रस्ट का उद्देश्य है ट्रस्ट जाति धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर मानवता एवं शिक्षा के आधार पर समाज सेवा के लिए कार्य कर रहा है प्रद्युमन प्रद्योत ने बताया कि भविष्य में सरकार सामाजिक संस्थाओं उद्योग जगत एवं अन्य सहयोगी संगठनों का सहयोग मिलने पर उसका पारदर्शी लाभ गरीब और जरूरतमंद विद्यार्थियों तक पहुंचाया जाएगा ट्रस्ट शिक्षा के साथ साथ स्वास्थ्य महिला सशक्तिकरण और सामाजिक विकास के क्षेत्र में भी अपने कार्यों का विस्तार करने की योजना बना रहा है कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट ने छात्रवृत्ति प्राप्त सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा समाज के सभी वर्गों से शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग और सहभागिता की अपील की