रांची एक्सप्रेस संवाददाता गिरिडीह:12 रबी उल अव्वल के मुबारक मौके पर जामा मस्जिद कमेटी की ओर से 26 अगस्त को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने के साथ इंसानियत की सेवा का संदेश देना है। रक्तदान शिविर जामा मस्जिद, बड़ा चौक में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। कमेटी ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने और इस नेक कार्य में सहभागी बनने की अपील की है। कमेटी की ओर से बताया गया कि रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं एवं शिविर में आने वाले मेहमानों के लिए दोपहर के भोजन की भी व्यवस्था रहेगी। शिविर का आयोजन जामा मस्जिद कमेटी के तत्वावधान में किया जा रहा है
12 रबी-उल-अव्वल पर जामा मस्जिद कमेटी लगाएगी विशाल रक्तदान शिविर






