राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए गिरिडीह के तीन खिलाड़ी धनबाद रवाना
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह: धनबाद स्थित सर्वमंगला पब्लिक स्कूल में 7 से 9 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाली 26वीं सीनियर राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गिरिडीह के तीन खिलाड़ी रवाना हुए गिरिडीह जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली खिलाड़ियों में श्वेता कुमारी सुजाता कुमारी एवं कृष्णा माधव शामिल हैं प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा ऐसे में गिरिडीह के खिलाड़ियों से जिलेवासियों को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है खिलाड़ियों के रवाना होने पर गिरिडीह के खेल प्रेमियों और ताइक्वांडो परिवार में खुशी का माहौल है प्रशिक्षकों एवं खेल पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं खिलाड़ियों ने भी पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतने का संकल्प लिया गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने जानकारी देते हुए कहा कि तीनों खिलाड़ियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है और उनके बेहतर प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन होगा




.jpeg)

