BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

मोबाइल टावर से लाखों के उपकरण चोरी मामले में दो गिरफ्तार, स्कॉर्पियो से आजना मशीन समेत सामान बरामद


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

गिरिडीह:बगोदर सिरिया रोड स्थित एक मोबाइल टावर से आजना मशीन समेत कई महत्वपूर्ण उपकरणों की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की आजना मशीन, चार इलेक्ट्रिकल उपकरण, एक सिम कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 19 अगस्त 2026 को करीब 12:30 बजे सिरिया रोड में नहर के पास स्थित मोबाइल टावर से आजना मशीन, कनेक्टर, माउंटिंग एंगल, वेदरप्रूफिंग हाउसिंग समेत अन्य उपकरण चोरी हो गए थे। मामले में टावर कंपनी के तकनीशियन धीरेंद्र कुमार की शिकायत पर बगोदर थाना कांड संख्या 164/26 दर्ज किया गया। घटना के बाद पुलिस ने मोबाइल टावर पर निगरानी शुरू की और आरोपियों की तलाश के लिए बगोदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में सीट का गठन किया गया।
इसी क्रम में 23 अगस्त की रात करीब 12:10 बजे बगोदरडीह ओवरब्रिज के पास पुलिस ने एक काली रंग की स्कॉर्पियो को रोककर जांच की। वाहन से चोरी की आजना मशीन समेत अन्य सामान बरामद हुए। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने बताया कि वे चार लोग मिलकर मोबाइल टावर से मशीन चोरी करने पहुंचे थे। पुलिस ने छोटू यादव करीब 27 वर्ष निवासी बाघमारा ब्लॉक, धनबाद और आनंद रवानी करीब 31 वर्ष, निवासी फूलाइडीह बस्ती, मधुबन थाना क्षेत्र, धनबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है