BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

गिरिडीह में स्ट्रीट फूड वेंडर्स का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू


100 विक्रेताओं को स्वच्छता और सुरक्षित खाद्य पदार्थों की दी गई जानकारी, प्रशिक्षण के बाद मिला किट व प्रमाण पत्र

रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह: शहर के स्ट्रीट फूड वेंडर्स को स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य पदार्थों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से सोमवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया, खाद्य सुरक्षा विभाग, नेस्ले इंडिया और गिरिडीह फुटपाथ दुकानदार विक्रेता संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। शिविर के पहले दिन करीब 100 स्ट्रीट फूड वेंडर्स को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के उपरांत सभी प्रतिभागियों को किट और प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे। गिरिडीह सदर के फूड ऑफिसर सुधीर रंजन ने विक्रेताओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित भोजन तैयार करने, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता बनाए रखने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले स्ट्रीट फूड वेंडर्स को निःशुल्क फूड लाइसेंस उपलब्ध कराया जाएगा।वहीं, नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया की ओर से पहुंचे दीपक ने विक्रेताओं को खाद्य स्वच्छता के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में गिरिडीह फुटपाथ दुकानदार विक्रेता संघ के अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा टार्जन, सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता पंकज कुमार सागर, सचिव अफगान उर्फ बबलू, मोहम्मद एहतराम, शक्ति कुमार साह, मोहम्मद इरफान अली, मोहम्मद समीर, शहादत हुसैन, पवन कुमार, मोहम्मद इकबाल, धीरज कुमार, आलोक चौरसिया, कालिदास, गोविंद दास, वसीम अहमद और मोहम्मद अली हसन समेत अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।आयोजकों ने बताया कि 1 सितंबर को प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन भी स्ट्रीट फूड वेंडर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए सभी विक्रेताओं से शिविर में शामिल होने की अपील की गई है