BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

करीम सिटी कॉलेज मांगो कैंपस में निर्वाचन साक्षरता क्लब की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।


जमशेदपुर 6 अगस्त 2026 
करीम सिटी कॉलेज (मानगो कैम्पस) जमशेदपुर में निर्वाचन साक्षरता क्लब की ओर से एक कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें कॉलेज के शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। नूडल ऑफिसर बलराम पोद्दार ने सभा को मतदाता सूची का विशेष गहन निरीक्षण (SIR) से संबंधित जानकारियां उपलब्ध कराईं तथा चुनाव आयोग की तरफ से जारी नई तिथियों की भी जानकारी दी जो की 5 अगस्त से 4 सितंबर तक है। इस अवधि में मतदाता अपनी शिकायत या सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं तथा परिवार के सभी लोगों को एक मतदान केंद्र पर एकत्रित करने  के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने नए मतदाताओं के लिए फॉर्म  6 और फॉर्म 8 की भी जानकारी दी।
कार्यक्रम में इंटरमीडिएट के इंचार्ज मोहम्मद शाहनवाज आलम के अलावा अन्य शिक्षक दुलाल दास, नसरीन खातून, नबी बख्श, मोहम्मद सज्जाद इत्यादि कार्यक्रम के आयोजन में विशेष योगदान रहा।