BREAKING NEWS

logo

वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के द्वारा पुलिस अधीक्षक, नगर/ग्रामीण के उपस्थिति में सहायक पुलिस अधीक्षक


दिनांक-05.07.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के द्वारा पुलिस अधीक्षक, नगर/ग्रामीण के उपस्थिति में सहायक पुलिस अधीक्षक, मु0-प्रथम/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, घाटशिला/सभी पुलिस उपाधीक्षक/सभी अंचल निरीक्षक/सभी थाना प्रभारी के साथ एक बैठक किया गया। बैठक के दौरान सर्वप्रथम सभी को एक टीम की तरह कार्य करने का निर्देश दिया गया।

• थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि थाना में आने वाले आगन्तुकों से अच्छा व्यवहार करेंगे। ठंडा पानी ऑफर करेंगे तथा उनकी समस्या को ध्यान से सुनकर उनके समस्या के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

• यदि किसी थाना क्षेत्र में अवैध जुआ, लॉटरी, ड्रग्स, अवैध बालू का कारोबार पाया जाता है तो संबंधित थाना प्रभारी सीधे तौर पर जिम्मेवार माने जाएगें। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

• अवैध अग्नेयास्त्र, अवैध चाकू एवं अन्य प्रतिबंधित हथियार के विरुद्ध लगातार एंटी क्राईम चेकिंग चलाते रहेंगे।

• दागी एवं गुंडा पंजी में अंकित दागियों को थाना हाजरी करायेंगे तथा उन्हें भविष्य में अपराध नहीं करने हेतु हिदायत करेंगे।

• थाना गश्ती, पी0सी0आर0 एवं टैंगो मोबाईल 24 घंटे पेट्रोलिंग करेगी। बैंक, ए0टी0एम0, वित्तीय संस्थान, ज्वैलरी शॉप, पेट्रोल पंप आदि पर विशेष निगरानी रखेंगे।

• स्कूल, कॉलेज एवं पार्क के सामने छेड़खानी, चेन छिनतई की घटना के रोकथाम हेतु विशेष रूप से अभियान चलाएंगे।

• सभी यातायात थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि यातायात संधारण के नाम पर किसी को परेशान नहीं करेंगे। ट्रैफिक नियमों का पालन करने हेतु जागरूकता अभियान चलाएगें।

ह0/-

वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।