कांग्रेस नेताओं ने एसएसआर फॉर्म भरने में मतदाताओं को किया सहयोग
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राकेश साहू के नेतृत्व में साकची गुरु नानक हाई स्कूल के सेंटर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बूथों पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत उन सभी मतदाताओं से आग्रह किया गया जिनका नाम मतदाता सूची में छूट गया है या जिन्हें विशेष सारांश पुनरीक्षण (एसएसआर) के लिए फॉर्म भरकर देना है। श्री साहू ने लोगों को सरकार द्वारा निर्धारित बीएलओ के समक्ष अपना पेपर जमा कर नाम जुड़वाने में मदद की। इस अवसर पर 300 नंबर बूथ के बीएलओ 2 विनय साहनी ने पूरा सहयोग प्रदान किया। राकेश साहू ने कहा कि यह कार्य केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है। आने वाले समय में यह अभियान पूरे क्षेत्र में लगातार चलाया जाएगा, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से न कटे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बस्ती वासी उपस्थित थे।





