BREAKING NEWS

logo

वैली व्यू स्कूल में रक्षाबंधन राखी मेकिंग प्रतियोगिता को लेकर पहल


जमशेदपुर। आज वैली व्यू इंग्लिश स्कूल, टेल्को की प्रिंसिपल श्रीमती मिक्की सिन्हा जी से शिष्टाचार मुलाकात की गई। इस दौरान भारतीय डाक विभाग द्वारा आयोजित होने वाली रक्षाबंधन राखी मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया।

प्रिंसिपल महोदया ने इस पहल का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि बहनों को बाजार या ऑनलाइन राखियों के बजाय अपने स्नेह और व्यक्तिगत स्पर्श से तैयार हैंडमेड राखियां अपने भाइयों की कलाई पर बांधनी चाहिए।

उन्होंने भावुक अपील करते हुए यह भी कहा कि जिन बहनों के भाई नहीं हैं, वे अपने हाथों से बनाई राखियां देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों को भेजें, जिससे वे भी इस स्नेह और सुरक्षा के बंधन को महसूस कर सकें।