BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सनातन संगठन के तत्वावधान में घाघरी धाम से महादानी मंदिर तक निकली ऐतिहासिक जलाभिषेक शोभा यात्रा


संवाददाता विकास कुमार

बेड़ो: प्रखंड के पुरियो, कठरटोली, फादिलमार्चा व बेड़ो के सनातन संगठन के तत्वावधान में रविवार को लापुंग के घाघरी धाम स्थित जमुनी नदी से ऐतिहासिक महादानी मंदिर तक पैदल जलाभिषेक यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और उल्लास के साथ घाघरी बाबा धाम स्थित जमुनी नदी से जल उठाकर पैदल बेड़ो पहुंचे। जहां श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ महादानी मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। वहीं मां दुर्गा, बजरंगबली मंदिर, मां संतोषी, राधा कृष्ण मंदिर सहित मां पार्वती के मंदिर में भी माथा टेका।
इस दौरान बोल बम, ताड़क बम, हर-हर महादेव, घाघरी बाबा और महादानी बाबा की जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं में अद्भुत उत्साह और उल्लास का नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवचर्चा ग्रुप और ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।