BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

13 अक्टूबर को मंत्री आवास पर वस्त्र वितरण, डॉ. इरफान अंसारी रहेंगे मौजूद। ‘वोट चोर, चंदा चोर, गद्दी छोड़’ कार्यक्रम के तहत जामताड़ा में निकलेगा पैदल मार्च।


उदय किशोर सिंह,

जामताड़ा। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की ओर से दुर्गा पूजा के अवसर पर मंगलवार, 13 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से मंत्री आवास, जामताड़ा में वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी स्वयं उपस्थित रहेंगे। मंत्री के प्रतिनिधि अजहरुद्दीन ने क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
नारायणपुर प्रखंड के दिघारी बनखंजो में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में पहुंचे अजहरुद्दीन ने लोगों को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा के अवसर पर मंत्री की ओर से वस्त्र वितरित किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से मंगलवार सुबह 10 बजे मंत्री आवास पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया।
अजहरुद्दीन ने बताया कि मंगलवार को जामताड़ा में ‘वोट चोर, चंदा चोर, गद्दी छोड़’ कार्यक्रम के तहत पैदल मार्च भी निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र सरकार और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए इस्तीफे की मांग की जाएगी। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ देशभर में जन आक्रोश होने का दावा भी किया।
टूर्नामेंट में मालवा की टीम विजयी
दिघारी बनखंजो में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के मुकाबले में मालवा की टीम ने टाईब्रेकर में टुंडी की टीम को 2-0 से हराया। मौके पर मुखिया बबलू किस्कू, एडवोकेट निशपति हांसदा, जब्बार अंसारी, रवि हांसदा, श्याम सोरेन और जयप्रकाश तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।