BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

खेल मैदान से युवाओं के विकास तक, अजहरुद्दीन ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला


बांकुडीह में FC11 ने पेनल्टी शूटआउट में RC11 को 2-0 से हराया, 
मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के नेतृत्व में विकास के साथ युवाओं के लिए बेहतर माहौल का दावा

उदय किशोर सिंह, जामताड़ा।

 स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के प्रतिनिधि अजहरुद्दीन रविवार को जामताड़ा जिला के नारायणपुर प्रखंड के बांकुडीह में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले में पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की जरूरत बताई।
टूर्नामेंट में FC11 और RC11 के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट में FC11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए RC11 को 2-0 से पराजित किया। मुकाबले के दौरान मैदान में मौजूद खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर अजहरुद्दीन ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, मेहनत, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित करता है। ग्रामीण स्तर पर ऐसे टूर्नामेंट स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं और प्रोत्साहन उपलब्ध कराना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के साथ युवाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। विकास का वास्तविक उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचाना है।
मौके पर निशापती हांसदा, अंगद मिर्धा, बलदेव सोरेन, नईम अंसारी सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी, युवा और ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजन समिति ने अज़हरुद्दीन का स्वागत किया। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।