युवा कांग्रेस प्रखंड कार्यकारिणी एवं महाजुटान रैली को लेकर महत्वपूर्ण बैठक
संवाददाता विकास कुमार
बेड़ो: विशु भगत महिला कॉलेज, बेड़ो में युवा प्रखंड अध्यक्ष हसीबुल अंसारी की अध्यक्षता में युवा कांग्रेस की प्रखंड कार्यकारिणी एवं आगामी 30 अगस्त को आयोजित महाजुटान रैली को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अमित खलखो, विधानसभा अध्यक्ष हुसैन अंसारी, बेड़ो प्रखंड के उप प्रमुख मुद्दसिर हक, विधानसभा उपाध्यक्ष जावेद अली, जिला महासचिव अल्ताफ अंसारी, विधायक प्रतिनिधि रेयाज अंसारी सहित युवा कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए युवा प्रखंड अध्यक्ष हसीबुल अंसारी ने संगठन को प्रखंड स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही, आगामी 30 अगस्त की महाजुटान रैली को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं रणनीति पर भी चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा महाजुटान रैली को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।






