BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

भर्ती परीक्षाओं को लेकर भाजपा पर झामुमो का निशाना, खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी।


जामताड़ा न्यूज।

झामुमो ने राज्य में भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद पर भाजपा पर राजनीतिक साजिश का आरोप जामताड़ा झामुमो युवा नेता सह जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप मंडल ने लगाया है। आगे उन्होंने कहा कि पार्टी का कहना है कि जेएसएससी-सीजीएल और जेपीएससी समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, अनियमितताओं और धांधली के आरोपों के बाद हेमंत सोरेन सरकार ने कैबिनेट की बैठक बुलाकर परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया था, जिस पर झारखंड हाईकोर्ट ने रोक लगा दी।
पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल के दौरान हुई नियुक्तियों पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वर्ष 2014 से 2019 के बीच दूसरे राज्यों के लोगों को विभिन्न विभागों में नियुक्तियां दी गईं। झामुमो का दावा है कि कुछ शिक्षकों को स्थानीय भाषा का ज्ञान तक नहीं था, जिससे शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई।
झामुमो ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में प्रस्तावित आंदोलन से भाजपा चिंतित है और छात्रों के आंदोलन को मुद्दा बनाकर जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। पार्टी ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किए जाने के प्रयास की भी निंदा की।
झामुमो ने कहा कि आंदोलन उसकी राजनीतिक पहचान का हिस्सा रहा है और इसी संघर्ष के बल पर झारखंड राज्य का गठन हुआ। पार्टी ने केंद्र सरकार से खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लेने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन नाकाबंदी जैसे बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है। पार्टी ने कहा कि ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी।