आयोजन समिति की दूसरी बैठक में बनी रणनीति
व्यवस्थाओं, जिम्मेदारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा पर हुआ मंथन, समयबद्ध तैयारी पूरी करने पर जोर
उदय किशोर सिंह
जामताड़ा। आगामी दुर्गा पूजा के कलश स्थापना के दिन 11 अक्टूबर 2026 को डांडिया महोत्सव के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर मंगलवार शाम को सेंट एंथोनी स्कूल परिसर में आयोजन समिति की दूसरी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजा नित्य गोपाल सिंह एवं मोहन लाल बर्मन ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में आगामी डांडिया महोत्सव को आकर्षक एवं यादगार बनाने को लेकर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विस्तृत विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम के सफल संचालन, विभिन्न व्यवस्थाओं, सदस्यों के बीच जिम्मेदारियों के विभाजन तथा आयोजन को बेहतर बनाने की रणनीति पर विशेष चर्चा हुई।
समिति के सदस्यों ने आयोजन की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही आपसी सहयोग एवं बेहतर समन्वय के साथ सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने का निर्णय लिया गया।
बैठक में कार्यक्रम प्रभारी डॉ. चंचल भंडारी, आशीष चौबे, मनोज कुमार सिन्हा, विजय सिंह, विशाल कुमार, अपर्णा भंडारी, रिंकू घोष, श्रुति मल्लिक, सुकु कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि डांडिया महोत्सव को सफल और यादगार बनाने के लिए सभी सदस्य पूरी जिम्मेदारी, उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। आयोजन को लेकर तैयारियों को तेज करने पर भी सहमति बनी।
बैठक के अंत में डॉ. डी.डी. भंडारी ने उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके साथ ही बैठक का समापन हुआ।







