पलामू: मोहम्मदगंज एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाने के आरोपों को लेकर प्रशासनिक टीम गोढ़ाडीह पंचायत पहुंची। जिला निर्वाचक पदाधिकारी उदय रजक, अनुमंडल पदाधिकारी समीर मुर्मू और प्रखंड विकास पदाधिकारी रणवीर कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।अधिकारियों ने ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी लेने के साथ संबंधित दस्तावेजों की जांच की। अधिकारियों ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और आरोप सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।मतदाता सूची से नाम हटाने के आरोप के बाद प्रशासन के गोढ़ाडीह पहुंचने से मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है।







