BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

भाजपा नगर मंडल की मासिक बैठक में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाने का लिया गया निर्णय


हुसैनाबाद:कृष्णा यादव 

हुसैनाबाद: हुसैनाबाद भाजपा नगर मंडल की मासिक बैठक में आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। बैठक में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अजय प्रसाद गुप्ता, प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी, शिवपूजन प्रसाद गुप्ता, सत्यनारायण प्रसाद गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, अखिलेश मेहता सहित कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।