BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

रेडमा चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की पहल, सड़क के बीच लगाए गए बैरिकेड जाम से मिलेगी मुक्ति:ट्रैफिक प्रभारी


पलामू :मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेडमा चौक पर लगातार लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए एस पी पलामू के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने पहल शुरू की है। ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस के नेतृत्व में सड़क के बीचो-बीच बैरिकेड लगाए गए हैं। बैरिकेड लगाने का उद्देश्य वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करना और लोगों के आवागमन को सुगम बनाना है। सड़क के बीच बैरिकेड लगाए जाने से वाहनों को निर्धारित लेन में चलने में मदद मिल रही है। इससे वाहन चालक मनमाने तरीके से लेन बदलने से बचेंगे और ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी। बैरिकेड लगाए जाने के बाद रेडमा चौक पर यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिला है। पहले की अपेक्षा जाम की समस्या काफी हद तक कम हुई है। ट्रैफिक पुलिस की इस पहल से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को भी राहत मिली है।